About Me

My photo
...आपको मेरा नमस्कार...!! मुझे कौन जानता है.......? यह अधिक महत्वपूर्ण है बजाए इस के कि मैं किसे जानता हूँ ? मै..सकलानी....!!!..आनंद सकलानी....!!!! पहाड़ो की पैदाइश, हिंदुस्तान के चार मशहूर शहरों शिक्षा के नाम पर टाइमपास करने के बाद अब कुछ वर्षों से अच्छी कंपनी का लापरवाह कर्मचारी ..! राजनीति करना चाहता था, पर मेरे आदर्श और सिद्धांत मुझे सबसे मूल्यवान लगते हैं, और मैं इनके साथ किसी प्रकार का समझौता नहीं कर सकता हूँ, गलत को सही दिशा का भान कराना मेरी मजबूरी है , वह बात और है कि मानने वाला उसको माने या न माने...!!!..खैर दोस्तों....!! जिंदगी का क्या है.....?सपने तो दिखाती है मगर ...बहुत गरीब होती है....!!

Friday, November 15, 2013

हैं ……??????

आपको मेरा नमस्कार …!!!
एक ठीक -ठाक ए ० सी ० अगर पचास हजार का आता है / तो सरकार  उसे एक लाख का कर दे  .... एक चौपहिया वाहन अगर ढाई लाख से शुरू होता है तो उसकी कीमत  छह लाख से शुरू हो  .... पांच लाख से अधिक लागत वाले घरो पे  ५ गुना टैक्स हो   .... प्राइवेट स्कूल में बच्चे पढ़ाने वाले को बच्चे  की फीस का ५० प्रतिशत सरकारी स्कूल में जमा करना अनिवार्य हो  …   ....शराब का   पव्वा १००० से शुरू हो  …  गुनाह साबित होने पर कैदी  जेल में सोने के बजाय सरकारी बंधक बन के विकास  के कार्यों में योगदान/परिश्रम  करे  … 

इसके एवज में खाने पीने कि मूलभूत वस्तुएं २-३ रूपये किलो मिलें , मिनरल वाटर १ रुपये लीटर मिले  .... गाय पालने वाले को १००० महीना (पालने की अवधि )  तक मिले / किसानो को पैदावार के अनुरूप  तनख्वाह /इनसेंटिव सरकारी अस्पताल में ईलाज मुफ्त  मिले  तो  …

देश में भिखारी/बेरोजगारी/मक्कारी /लाचारी /गद्दारी /मक्कारी /मारामारी/हाहाकारी   ख़तम  

और हाँ  ....

परीक्षा में परिणाम आने में थोडा वक्त तो लगता है  इसलिए मानव अधिकारों की आड़ में कोई चिल्ल पौं न मचाये  ……!!!

धन्यवाद  .... शुभ रात्रि ,शब्बा खैर  ....!!!