About Me

My photo
...आपको मेरा नमस्कार...!! मुझे कौन जानता है.......? यह अधिक महत्वपूर्ण है बजाए इस के कि मैं किसे जानता हूँ ? मै..सकलानी....!!!..आनंद सकलानी....!!!! पहाड़ो की पैदाइश, हिंदुस्तान के चार मशहूर शहरों शिक्षा के नाम पर टाइमपास करने के बाद अब कुछ वर्षों से अच्छी कंपनी का लापरवाह कर्मचारी ..! राजनीति करना चाहता था, पर मेरे आदर्श और सिद्धांत मुझे सबसे मूल्यवान लगते हैं, और मैं इनके साथ किसी प्रकार का समझौता नहीं कर सकता हूँ, गलत को सही दिशा का भान कराना मेरी मजबूरी है , वह बात और है कि मानने वाला उसको माने या न माने...!!!..खैर दोस्तों....!! जिंदगी का क्या है.....?सपने तो दिखाती है मगर ...बहुत गरीब होती है....!!

Sunday, August 7, 2011

फेसबुक में आज...!!!

आपको मेरा नमस्कार..!!!
साथियों... मित्रता दिवस की रिमझिम बारिश में डूबी हुई इस शाम को आपके पहलू में बैठ के एक खास बात कहनी है...!!!
..मित्रो आज फेस बुक के मंच पे मैंने हजार मित्रो का आंकड़ा पार किया....ये कोई बड़ी उपलब्धि नहीं...बचकाना सवाल है....मगर  मित्रो जिसने भी मित्रता का हाथ बढाया...मुस्कुरा के स्वागत किया...कुछ विभूतियों  को आमंत्रतित किया....!!!..जो अनुरोध में हैं ...उनके लिए क्षमा प्रार्थी हूँ..कुछ विशेष कारण ..या तो उनकी  भेषभूषा या  कुछ भी और कारण....
खैर जो भी हो.....!!
मित्र दिवस की हार्दिक शुभ कामनाये...अगर मेरे सच्चे मित्र हैं...तो एक संकल्प जरुर लीजिये ..इस  पवित्र   दिवस की समाप्ति पर....दुबारा न लौट आने वाले रात्रि के इस पहर में....!!!
..कृपया वचन  लें---

१ ...वक्त के साथ जिस दिन हम अपने माता पिता को उनके क्रिया कलाप से वृद्ध महसूस करे तो सब्र रखें....और उन्हें समझने की कोशिश करे....!!!
२ .....जब वे कोई बात भूल जाये ..तो उन पर गुस्सा न  करें.. और अपना बचपन याद  करने की कोशिश करें...!!!
 ३ ...उन्हें चलने में दिक्कत हो तो ...सहारा बने ...याद रखे हमें चलना सीखते वक्त उनकी सांस कई बार अटकी थी ..हमें डगमगाता देख के.....!!!
४ ..अगर  उनका स्वास्थ्य ख़राब हो ..तो अपना पैसा दिल खोल कर उनपे ये सोच के खर्च करना ..कि हमारी  खुशियों के लिए  उन्होंने अपनी ख्वाहिशें कुर्बान की हैं...अपने सुख का गला घोंटा है...!!!

मित्र  बनाना तो आसन है दोस्तों...!!!
अगर....

किसी को मित्र बनाना ही है तो अपने आत्मविश्वास को अपना दोस्त बनाईए...... आत्मविश्वास
तरक्की की सीढी तो क्या ये आपको ऐवरेस्ट की पहाडियो तक को भी पार करवा सकता है ….
....है ना ….???
 
हैप्पी फ्रैडंशिप डे..!!!

शुभ रात्रि  ,शब्बा-खैर...!!!
...***धन्यवाद***... 

1 comment:

  1. वृद्ध माता पिता का सहारा बनना नैतिक कर्त्तव्य है आपका सन्देश सराहनीय है

    ReplyDelete